जेल से छूटने के बाद भी युवती को परेशान कर रहा था युवक, फिर घर से आई बुरी खबर, पुलिस जुटी जांच में
22 साल की एक युवती ने अचानक अपनी जान दे दी। मामले में एक युवक पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। परिजनों का आरोप है की एक युवक पिछले करीब चार महीने से युवती से छेड़खानी कर उसे परेशान कर रहा था। पुलिस में शिकायत के बाद उसे जेल भी हुई थी। लेकिन वहां से छूटने के बाद भी वह लगातार परेशान कर रहा था। मामला विदिशा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करैयाखेड़ा स्थित गोकुलधाम कॉलोनी से सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
22 साल की मृतका गोकुलधाम कॉलोनी में रहती थी। जब काफी समय तक वह वापिस नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो नज़ारा देखकर उनके होश उड़ गए। क्योंकि युवती बेहद बुरे हाल में थी। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया की एक युवक पिछले चार महीने से युवती को परेशान करते हुए उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। इस बात की शिकायत पुलिस थाने में भी की थी। पुलिस ने कार्यवाई कर युवक को जेल पहुंचाया लेकिन आरोप है की वहां से वापिस आने के बाद वह दोबारा युवती को परेशान करने लगा। जिससे तंग आकर युवती ने अपनी जान दे दी।
मामले में एडिशनल एसपी मोनिका तिवारी का कहना है की मामले की जांच की जा रही तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।--