किसान के कुएं में पहुंचा करीब 7 फ़ीट लंबा मगरमच्छ, लोगों में दहशत, रेस्क्यू की तैयारी शुरू

 


एक किसान के खेत स्थित कुएं में तकरीबन सात फ़ीट लंबे मगरमच्छ के पहुंचने से इलाके में जमकर दहशत फ़ैल गयी। ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगर के रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी थी। मामला नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत हीरापुर से सामने आया है।
दरअसल बताया गया की किसान के खेत में मगरमच्छ गिर गया था। जो करीब एक हफ्ते से अंदर ही फंसा हुआ है। जिससे ग्रामीणों में लगातार दहशत बनी हुई थी। इस बात की शिकायतें किसान ने सरपंच से लेकर सचिव और वन विभाग के अधिकारियों से की। लेकिन कई दिनों तक कोई कार्यवाई नहीं की गयी। इसके बाद अब जाकर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। जहां रेस्क्यू की तैयारी शुरू की गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जनपद पंचायत चांवरपाठा की ग्राम पंचायत हीरापुर का है। जहां किसान सूरज लोधी के खेत के कुएं में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल था। किसान ने सरपंच-सचिव से लेकर वन विभाग के अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन कई दिनों तक कार्रवाई नहीं हुई। अब वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जल्द ही रेस्क्यू टीम बुलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।------

मामले में तेंदूखेड़ा वन अधिकारी संजयलाल तिवारी ने जानकारी दी।--


By - sagar tv news
04-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.