Sagar- गरीबों के राशन पर किसकी नजर? सरकारी गेहूं से भरा ट्रक राशन दुकान की जगह पहुंचा निजी फ्लोर मिल

 

गरीबों के हक का राशन आखिर किसके इशारे पर रास्ता बदल रहा है? जिस सरकारी गेहूं को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना था, वह राशन दुकानों तक पहुंचने के बजाय एक निजी फ्लोर मिल में उतरता हुआ मिला। सागर में सरकारी गेहूं की कथित हेराफेरी से जुड़ा एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र के छोटा करीला स्थित MK इंटरप्राइजेज फ्लोर मिल का है। यहां रात के अंधेरे में करीब 275 बोरी गेहूं से भरा अन्नदूत योजना का ट्रक पहुंचा था। खास बात यह रही कि ट्रक से गेहूं की बोरियां उतारी जा रही थीं, तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक भरत पटेल निवासी सुभाषनगर, साईंखेड़ा सागर स्थित वेयरहाउस से करीब 275 बोरी गेहूं लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि उसे रोहित दांगी के कहने पर पर्ची देकर SPC यानी विशिष्ट खरीद केंद्र के लिए रवाना किया गया था। लेकिन सवाल यह है कि निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बजाय सरकारी गेहूं का यह ट्रक छोटा करीला स्थित निजी MK इंटरप्राइजेज फ्लोर मिल तक कैसे पहुंच गया?

सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए CSP ललित कश्यप भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग को सूचना दी गई और सहायक आपूर्ति अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर गेहूं से संबंधित दस्तावेजों और पूरे मामले की जांच की।

प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर अधिकारियों ने फ्लोर मिल को सील कर दिया है। वहीं गेहूं से भरे ट्रक को मोतीनगर थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक भरत पटेल के बयान भी दर्ज किए हैं।

अब जांच के घेरे में कई अहम सवाल हैं। आखिर वेयरहाउस से गेहूं किसके निर्देश पर निकला? क्या सरकारी गेहूं को निजी कारोबार में खपाने की तैयारी थी या इसके पीछे कोई और वजह है?

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत सरकारी राशन को निर्धारित राशन दुकानों तक पहुंचाने के लिए ट्रकों का संचालन किया जाता है। ऐसे में सरकारी गेहूं से भरा ट्रक राशन वितरण की निर्धारित व्यवस्था से हटकर निजी फ्लोर मिल में पहुंचना पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

अब देखना होगा कि जांच में सरकारी गेहूं की इस संदिग्ध आवाजाही के पीछे किन लोगों की भूमिका सामने आती है और क्या गरीबों के हक के अनाज से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होती है।


By - sagar tv news
04-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.