सागर- परिवहन विभाग ने एक बस का फिटनेस निरस्त, 11 बसों पर ₹42 हजार जुर्माना | SAGAR TV NEWS |

 

त्योहारों के सीजन में यात्री बसों में सफर करने वालों की सुरक्षा को लेकर सागर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अधिक किराया वसूली, क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 16 यात्री वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक बस का फिटनेस प्रमाण पत्र मौके पर ही निरस्त कर दिया गया, जबकि 11 बसों से कुल 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

दरअसल, परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश और सागर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की टीम ने 4 नवंबर को बहेरिया तिराहा और बम्होरी तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान यात्री बसों के दस्तावेज, चालक के लाइसेंस, ओवरलोडिंग और सुरक्षा इंतजामों को परखा गया।

इस दौरान बस क्रमांक UP22AT3375 में आपातकालीन द्वार नहीं मिला और आगमन एवं निकास के लिए अलग-अलग दो दरवाजे भी नहीं पाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत बस का फिटनेस प्रमाण पत्र तत्काल निरस्त कर दिया गया। फिटनेस निरस्त रहने की अवधि में बस का पंजीयन और परमिट भी निलंबित रहेगा।

वहीं, 11 अन्य बसों में चालक का लाइसेंस नहीं होना, ओवरलोडिंग, मौके पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं होना, निर्धारित अग्निशमन यंत्र का अभाव, एचएसआरपी नंबर प्लेट और रेडियम रिफ्लेक्टर टेप नहीं होना जैसी कमियां मिलीं। कुछ चालक निर्धारित गणवेश में भी नहीं थे। इन अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई करते हुए 42 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

परिवहन विभाग ने स्लीपर कोच बसों में फायर डिटेक्शन सिस्टम, पर्याप्त इमरजेंसी एग्जिट और अग्निशमन यंत्र सहित एआईएस-119 के सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वाहन मालिकों को बीमा, फिटनेस, परमिट, पंजीयन और चालक का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी गई है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे में नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों पर आगे भी कार्रवाई हो सकती है।


By - sagar tv news
04-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.