सागर में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा ! 577 सिलेंडर जब्त, 13.12 लाख का स्टॉक सील

 

सागर में गैस सिलेंडरों के स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीली क्षेत्र में संचालित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की गैस एजेंसी के गोदाम पर प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध सिलेंडरों की संख्या में भारी अंतर मिला। इसके बाद टीम ने 577 एलपीजी सिलेंडर जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। जब्त सिलेंडरों की कुल कीमत 13 लाख 12 हजार 144 रुपये बताई गई है।

 

 

 

दरअसल, सागर की इंडेन गैस एजेंसी को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने जांच दल गठित किया था। सोमवार शाम नायब तहसीलदार राहुल गौड़, प्रभारी सहायक आपूर्ति अधिकारी अभिषेक मौर्य और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सौरभ यादव की टीम बाघराज वार्ड स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पहुंची। यहां स्टॉक रिपोर्ट के आधार पर सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन किया गया।

 

 

 

जांच के दौरान रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक और गोदाम में वास्तव में मौजूद सिलेंडरों की संख्या में भारी अंतर सामने आया। इसके बाद स्टॉक में हेराफेरी की आशंका के चलते अधिकारियों ने कार्रवाई की। टीम ने कुल 577 सिलेंडर जब्त किए, जिनमें 416 खाली और 161 भरे हुए सिलेंडर शामिल हैं। इसके साथ ही पूरे गोदाम को सील कर दिया गया।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, संबंधित गैस एजेंसी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा आशीष अहिरवार के नाम पर आवंटित है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अब तक की बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है। फिलहाल रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच अंतर कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गैस सिलेंडरों के स्टॉक में इतना बड़ा अंतर कैसे आया? जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि इस मामले में कौन-कौन जिम्मेदार है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
05-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.