मध्यप्रदेश में सफाईकर्मियों की हड़ताल ! दिवाली पर भी कचरा नहीं उठाने की चेतावनी

 

दीपावली का त्योहार नजदीक है और इसी बीच मध्यप्रदेश में सफाई व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है। वेतन बढ़ाने, स्थायी नौकरी और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित चार मांगों को लेकर प्रदेशभर के सफाईकर्मी बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं। राजधानी भोपाल में इसका असर भी दिखाई देने लगा है। बाजारों और मोहल्लों से कचरा नहीं उठाया गया, वहीं डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली 400 से अधिक गाड़ियां खड़ी कर दी गई हैं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली पर भी सफाई नहीं होगी।

 

 

 

अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट के मुताबिक, संगठन के पदाधिकारियों ने मिलकर हड़ताल का निर्णय लिया है। यूनियन का दावा है कि प्रदेश के 16 नगरीय निकायों और 374 नगर परिषदों में एक लाख से अधिक कर्मचारी काम बंद कर रहे हैं। हड़ताल के दौरान घरों से कचरा उठाने के साथ सड़कों की सफाई भी प्रभावित रहेगी।

 

 

 

सफाईकर्मियों की चार प्रमुख मांगें हैं। पहली, उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। दूसरी, पति या पत्नी की मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति मिले। तीसरी, न्यूनतम वेतन 25 हजार रुपये तय किया जाए और चौथी, सभी कर्मचारियों को स्थायी कर ठेका व्यवस्था खत्म की जाए।

भोपाल में रोजाना करीब 850 टन कचरा निकलता है। इसके संग्रहण के लिए 400 से ज्यादा गाड़ियां काम करती हैं। लेकिन हड़ताल के चलते कचरा कलेक्शन और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे पहले मंगलवार को कर्मचारियों ने जहांगीराबाद चौराहे पर प्रदर्शन कर जाम लगाया था। बाद में समझाइश पर जाम खत्म हुआ, लेकिन शाहजहांनी पार्क में धरना जारी रहा।

 

 

 

 

यूनियन के अनुसार, बुधवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रमुख सचिव मनोज दुबे से बातचीत प्रस्तावित है। संगठन ने साफ किया है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी। अब सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत पर सबकी नजर है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो त्योहार के दौरान शहरों में कचरे का ढेर लगने की आशंका बढ़ सकती है।


By - sagar tv news
05-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.