सागर- भीम आर्मी के प्रदेश सचिव पर हुए ह मले की जांच की मांग, 11 समस्याओं पर सरकार से भी सवाल
सागर जिले के खुरई में भीम आर्मी के लोगों ने मांग की है की प्रदेश सचिव पर जो कथित रूप से हमला किया गया था उस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। सम्बंधित लोगों की गिरफ्तारी की जाए। साथ ही सुरक्षा की मांग भी की गयी है। इसके अलावा भीम आर्मी के लोगों ने 11 जन समस्याओं को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा गया है।
दरअसल खुरई में भीम आर्मी एकता मिशन के सदस्यों ने दो ज्ञापन सौंपे हैं। एक तरफ प्रदेश सचिव पर कथित हमले में कार्रवाई की मांग, तो दूसरी तरफ 11 जनसमस्याओं को लेकर सरकार से जवाब मांगा गया।
बताया जा रहा है की पहले ज्ञापन में प्रदेश सचिव धर्मेंद्र अहिरवार पर बीते महीने 25 अक्टूबर की रात सांची दूध डेयरी के पास हुए कथित हमले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की गई। संगठन ने 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, दूसरे ज्ञापन में किसानों को खाद-बीज, फसलों का उचित मूल्य, गरीब परिवारों को आवास, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, युवाओं को रोजगार और अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं देने समेत 11 मांगें रखी गईं। देखने वाली बात ये है की आखिर प्रशासन इन दो ज्ञापनों पर कब तक और क्या कार्यवाई करता है।