सागर- जिला बदर आरोपी घूम रहा था बेख़ौफ़, पुलिस को देख भागा, लेकिन दबोचकर भेजा गया जेल
सागर जिले के खुरई में एक जिला बदर आरोपी जो बेख़ौफ़ तरीके से घूम रहा था। उसने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। आखिरकार पुलिस ने उसे घेराबंदी करने के बाद दबोच लिया। बताया जा रहा है की बायपास पर घेराबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। ये पूरा मामला खुरई के शहरी थाना क्षेत्र से सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक खुरई शहरी थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले सौरभ यादव निवासी मुड़िया फार्म को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है की कलेक्टर ने बीते 25 अक्टूबर को आरोपी को 12 महीने के लिए सागर समेत 8 जिलों की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया था। इसके बावजूद आरोपी खुरई में घूम रहा था।
इसी बीच मुखबिर से इस बात की सूचना मिली। जिस पर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बायपास रोड पर दबिश दी। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।--