सागर- बीच बचाव करने पहुंचा था व्यक्ति, लेकिन अचानक घर आकर हो गया ख़त्म, पुलिस जुटी जांच में
सागर जिले के बीना के भानगढ़ थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी। आरोप है की बीच बचाव के दौरान उनके सीने में चोट लग गयी थी। जिसके बाद वह घर और अचेत हो गए। जब तक कुछ समझ में आता उनकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
घटना भानगढ़ थाना क्षेत्र के जुगपुरा गांव से सामने आई है। जहां 60 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। परिजनों का आरोप है की मारपीट के दौरान धक्का लगने के बाद बुजुर्ग घर पहुंचे और अचानक गिर पड़े। जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक का नाम अनरथ आदिवासी बताया जा रहा है। जो जुगपुरा गांव के निवासी थे। घटना को लेकर बताया जा रहा है की दो पक्षों में गाली गलौच के बाद विवाद हो गया था। दीपक आदिवासी ने बताया की जब वह घर वापिस लौटा तो उसने अपने भाई प्रकाश के साथ मोहर सिंह, नितेश, जगत सिंह और मोनू लोधी को मारपीट करते देखा। आरोप है की उसके और परिवार के अन्य लोगों से मारपीट की गयी। इसी बीच अनरथ आदिवासी जब बीच बचाव करने मौके पर पहुंचे तो आरोप है की धक्का-मुक्की के दौरान उनके सीने में चोट लग गयी। जिसके बाद उनकी जान चली गई।
हालांकि मारपीट के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकि है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जिसके बाद ही साफ़ हो सकेगा की आखिर हुआ क्या था।