सागर- साहब चार दशक बीत गए अभी तक नहीं मिला घर का मालिकाना हक़, ड्रोन सर्वे में छूट गया था नाम
सागर जिले के बीना क्षेत्र में आज भी 50 परिवार ऐसे हैं जिन्हे चार दशक बीत जाने के बाद भी अपने घरों का मालिकाना हक़ नहीं मिल सका है। इसके पीछे की जो वजह बताई जा रही है वो ये है की 2021 में एक ड्रोन सर्वे किया गया था। लेकिन उस समय ये सभी परिवार स्वामित्व योजना से वंचित हो गए थे। बस तभी से ये सभी परेशान हैं और अपने हक़ को लेकर गुहार लगा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। अब फिर ग्रामीणों ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है की ये पूरा मामला बीना के सनाई गांव से सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक साल 1984 में इंदिरा आवास योजना के तहत मिले पट्टों पर मकान बनाकर रह रहे इन परिवारों के नाम 2021 के ड्रोन सर्वे में दर्ज नहीं हो सके। रजिस्ट्री न होने से बैंक लोन और पक्का निर्माण कराने में भी परेशानी हो रही है।
बताया गया की ग्रामीण पहले भी कई बार आवेदन दे चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की गयी है। अब फिर से आवेदन देकर पुराने पट्टों की जांच और मालिकाना हक देने की मांग की गयी है। मामले में अधिकारियों ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब देखने वाली बात होती है की चार दशक से अपने घरों में रह रहे इन 50 परिवारों को मालिकाना हक कब तक मिल पाता है।--