सागर- देर रात टेंट गोदाम में भड़की भीषण आग, लाखों का सामान हुआ ख़ाक, कुछ भी नहीं बच सका सलामत

 

 

सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में एक टैंट गोदाम में ऐसी आग भड़की की कुछ ही देर में पूरा गोदाम धधक उठा। शादी ब्याह और अन्य समारोहों में इस्तेमाल होने वाला लाखों रूपये का सामान जलकर ख़ाक हो गया। आग बुझाने तीन दमकल टीमों को ख़ासी मशक्कत करनी पड़ी। तब क़हीं आग पर काबू पाया जा सका। ये पूरी घटना बीना के वीर सावरकार वार्ड से सामने आई है। जहां बाबा इवेंट टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आगजनी हुई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं दमकल के देरी से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई।

बताया जा रहा है की वीर सावरकर वार्ड में देर रात टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी। जो इतनी तेजी से फैली की टेंट के कपड़े, कुर्सियां, कालीन, साउंड सिस्टम, डीजे लाइट्स और जनरेटर समेत कई लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग की तपिश से गोदाम का टीनशेड भी झुककर ध्वस्त हो गया। सूचना के करीब 40 मिनट बाद बीना नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। इसके बाद खुरई नगर पालिका और बीना रिफाइनरी की दमकल को भी बुलाया गया। तीनों फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था की समय पर दमकल पहुंचती तो नुकसान कम हो सकता था।

फिलहाल आग लगने का कारण साफ़ नहीं है। शॉर्ट सर्किट का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि अन्य वजहों की जांच भी की जा रही है। अग्निकांड में हुए वास्तविक नुकसान का आंकलन अभी बाकी है।

बड़ा सवाल यही है की आखिर आग लगी कैसे। वहीं पुलिस ने मामले को जांच में लिया है जिसके बाद ही साफ हो सकेगा की आखिर कितना नुक्सान हुआ और किन वजहों से भीषण आग लगी। तमाम चीजें जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।


By - sagar tv news
05-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.