कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा! कुंवारी नदी में डूबने से 3 बच्चियों की मौत | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के मुरैना जिले के कैलारस में कार्तिक स्नान के दौरान एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। कुंवारी नदी में स्नान करने गईं तीन मासूम बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों की उम्र महज 10 से 12 साल के बीच थी। बताया जा रहा है कि नदी में दीपक जलाने के दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया। उसे डूबता देख दो अन्य बच्चियां बचाने के लिए आगे बढ़ीं, लेकिन देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में समा गईं। इस हादसे में दो सगी बहनों सहित तीन बच्चियों की जान चली गई।

घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कैलारस थाना क्षेत्र के हरलाल का पुरा गांव के पास बहने वाली कुंवारी नदी की है। जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चियां कार्तिक स्नान के लिए चार अन्य बच्चियों के साथ नदी पहुंची थीं। स्नान के बाद वे पानी में दीपक जलाने के लिए आगे बढ़ीं। इसी दौरान एक बच्ची का पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूबने लगी। उसे बचाने पहुंची दूसरी बच्ची भी डूबने लगी। तीसरी बच्ची ने भी दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी पानी में समा गई।

नदी किनारे मौजूद अन्य बच्चियां घबराकर गांव पहुंचीं और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण नदी की ओर दौड़े। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला गया और कैलारस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृत बच्चियों की पहचान प्राची यादव, चंदा यादव और निशी यादव के रूप में हुई है। चंदा और निशी सगी बहनें थीं, जबकि प्राची भी उनके परिवार की थी। तीनों सरपंच राजेंद्र यादव के परिवार से बताई जा रही हैं। हादसे के बाद हरलाल का पुरा सहित आसपास के गांवों में मातम पसरा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए पुलिस को लिखित आवेदन दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिए गए। तीन मासूम जिंदगियों के एक साथ खत्म होने से पूरा इलाका शोक में डूबा है। कार्तिक स्नान की खुशियां इस परिवार और गांव के लिए कभी न भूलने वाले दुख में बदल गईं।


By - sagar tv news
05-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.