Sagar- खेती को और मजबूत बनाने एक नया और दमदार ट्रैक्टर खरीदने का सुनहरा मौका, मिल रहा विशेष ऑफर
त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है इस मौके पर अन्नदाताओं के लिए एक बड़ी और बेहद काम की खबर है। अगर आप इस सीजन में खेती को और मजबूत बनाने एक नया और दमदार ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं। तो यह खबर खास आपके लिए है। सागर जिले के देवरी में तहसील के सामने स्थित विश्व प्रसिद्ध ट्रेक्टर कंपनी न्यू हौलेंड की एजेंसी संपदा एग्रो सॉल्यूशन विशेष स्कीम लेकर आई है जिसके तहत किसान ऑफर्स और छूट का लाभ उठा सकते हैं। जिससे ट्रैक्टर खरीदना अब और भी किफायती और आसान हो गया है। ये ऑफर नवरात्रि से शुरू हुआ था जो दीपावली के दो दिन बाद तक चलेगा।
देवरी में स्थित संपदा एग्रो सॉल्यूशन एजेंसी पर 52 HP कैटेगरी का ट्रेक्टर जिसकी PTO हार्स पावर साढ़े 46 हॉर्स पावर है जिसकी कीमत 7 लाख 65 हजार रूपये है बताया गया की ये मल्टी फंक्शनल ट्रेक्टर है मटेरियल के साथ में तीन सर्विसिंग बिल्कुल फ्री जा रही हैं। जिसकी कीमत 16 से 18 हजार रूपये तक आती है। जो किसानों को इस ऑफर के तहत मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को 3.99 वाली ब्याज की स्कीम भी कंपनी की तरफ से ऑफर की गयी है।
देवरी के संपदा एग्रो सॉल्यूशन एजेंसी के संचालक संजय बृजपुरिया बताते हैं की न्यू हॉलैंड कंपनी का ये ट्रेक्टर काफी शानदार है जो की कम डीजल में चलने वाला है। ग्राहक इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।
न्यू हॉलैंड के 35 HP से लेकर 90 HP तक के आधुनिक ट्रैक्टर अपनी बेहतरीन माइलेज और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए पसंद किए जाते हैं। ऐसे में यह फेस्टिव ऑफर किसानों के लिए अपनी कमाई और पैदावार दोनों बढ़ाने का एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है।