Sagar-हनुमंत छाया ज्वेलर्स, 25 साल का विश्वास, सोने की ज्वेलरी पर फ्लैट 6% मेकिंग चार्ज
त्योहारों का मौसम हो और घर में सोने-चांदी की चमक न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! अगर आप भी इस धनतेरस और दिवाली पर अपने लिए या अपनों के लिए खूबसूरत ज्वेलरी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो सागर के प्रतिष्ठित हनुमंत छाया ज्वेलर्स आपके लिए लेकर आया है खरीदारी का शानदार मौका। खास बात यह है कि इस साल ज्वेलर्स ने अपने सफलतापूर्वक 25 साल पूरे किए हैं और इसी सिल्वर जुबली के जश्न को ग्राहकों के लिए खास बनाने के लिए आकर्षक ऑफर पेश किए हैं।
**धनतेरस से लेकर दिवाली और देवउठनी एकादशी तक**, यहां सोने की ज्वेलरी की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज के रूप में फ्लैट सिर्फ 6 प्रतिशत ही लिया जा रहा है। इतना ही नहीं, खरीदारी करने वाले ग्राहकों को चांदी के सिक्के भी उपहार में मिलेंगे। 25 हजार रुपये की खरीदारी पर एक चांदी का सिक्का बिल्कुल मुफ्त, जबकि एक लाख रुपये की खरीदारी करने पर चार चांदी के सिक्के दिए जाएंगे। यानी त्योहारों की खुशियों के साथ खरीदारी पर अतिरिक्त उपहार का भी लाभ।
हनुमंत छाया ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी बताते हैं कि 25 साल पहले उन्होंने अपने पिता के आशीर्वाद से तिली में इसी जगह एक किराए की छोटी-सी दुकान से अपने सफर की शुरुआत की थी। शुरुआत भले ही छोटे स्तर से हुई, लेकिन मेहनत, ईमानदारी और ग्राहकों के विश्वास को उन्होंने हमेशा अपनी सबसे बड़ी पूंजी माना। धीरे-धीरे ग्राहकों का प्यार मिलता गया और आज यह सफर 25 साल के भरोसेमंद कारोबार में बदल चुका है। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब मकरोनिया में भी हनुमंत छाया ज्वेलर्स का नया शोरूम शुरू होने जा रहा है, जिसकी शुरुआत अप्रैल से प्रस्तावित है।
वहीं, इस बार त्योहारों की खरीदारी को खास बनाने के लिए ज्वेलर्स में लाइटवेट ज्वेलरी का आकर्षक कलेक्शन तैयार कराया गया है। यहां सोने और चांदी की ज्वेलरी की अलग-अलग वैरायटी के साथ खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि बजट का ध्यान रखने वाले ग्राहकों के लिए मात्र 5 ग्राम से शुरू होने वाले सोने के हार भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा 18 और 20 कैरेट में भी शानदार डिजाइनों की लंबी रेंज मौजूद है।
यानी चाहे आपको रोजाना पहनने के लिए हल्की ज्वेलरी चाहिए, त्योहारों के लिए खास डिजाइन या फिर किसी शुभ अवसर पर उपहार देने के लिए सोने-चांदी के आभूषण, यहां हर बजट और पसंद के लिए विकल्प मौजूद हैं।
25 साल का विश्वास, खूबसूरत डिजाइनों का साथ और त्योहारों पर शानदार ऑफर... इस बार धनतेरस की खरीदारी को बनाइए और भी खास, पहुंचिए हनुमंत छाया ज्वेलर्स, तिली, सागर।