Sagar -बीना अग्निकांड में दूसरी मौत ! मां के बाद 15 साल की बेटी आयुषी ने भी तोड़ा दम

 

सागर जिले के बीना में हुए दिल दहला देने वाले अग्निकांड से जुड़ी एक और दुखद खबर सामने आई है। मां गिरजाबाई के बाद अब उसकी 15 वर्षीय बेटी आयुषी ने भी जिंदगी की जंग हार गई। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान आयुषी ने अंतिम सांस ली। इस घटना में मां-बेटी दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस इस मामले में आरोपी देवरानी काजल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

 

 

दरअसल, मामला बीना थाना क्षेत्र के ग्राम गोदना का है, जहां 2 नवंबर की शाम पारिवारिक विवाद के चलते एक खौफनाक वारदात हुई थी। आरोप है कि पति के साथ जेठानी के कथित मैत्री संबंधों के शक में देवरानी काजल गोस्वामी ने गिरजाबाई और उसकी नाबालिग बेटी आयुषी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। घटना के समय मां-बेटी घर के कमरे में मौजूद थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई थी।

 

 

 

आग की चपेट में आने से मां और बेटी दोनों बुरी तरह झुलस गई थीं। परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। गिरजाबाई ने इलाज के दौरान सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था। वहीं 15 वर्षीय आयुषी का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उपचार चल रहा था। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद देर रात उसकी भी मौत हो गई।

 

 

 

 

पुलिस इस मामले में आरोपी काजल गोस्वामी को गिरफ्तार कर चुकी है। मां-बेटी की मौत के बाद मामले में हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की आगे की विवेचना जारी है।

एक पारिवारिक विवाद ने दो जिंदगियां छीन लीं। मां के बाद बेटी की मौत ने इस घटना को और भी दर्दनाक बना दिया है। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें मामले में होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।


By - sagar tv news
06-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.