गन्ने के भाव 600 रूपये प्रति क्विंटल किये जाने की मांग, सैंकड़ों किसनों ने आवाज की बुलंद, बोनस और मुआवजे भी मिले
गन्ने का भाव 600 रूपये प्रति क्विंटल किये जाने की मांग को लेकर किसानों ने अपनी आवाज को बुलंद किया है। सैंकड़ों की संख्या में किसान एकजुट हुए। जो अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े रहे। सिर्फ गन्ने के दाम ही नहीं बल्कि फसलों के नुक्सान और मुआवजे समेत अन्य मांगें भी रखी गयी थी। तस्वीरें नरसिंहपुर जिले से सामने आई हैं। बताया गया की करीब 500 किसान अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के नेतृत्व में किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने और 100 रुपये बोनस देने की मांग उठाई। जहां कलेक्टर ने किसानों के प्रतिनिधियों से चर्चा करने की बात कही थी।
किसानों की माने तो खेती की लागत लगातार बढ़ रही है लेकिन फसलों का उचित मूल्य न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। इसी को लेकर किसानों ने गन्ने का लाभकारी मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने और चुनावी घोषणा के मुताबिक 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग की है। किसानों का कहना था की उन्हें गन्ने की फसल का उचित दाम मिलना चाहिए। ताकि खेती करना घाटे का सौदा न बने। इसके अलावा खराब हुई सोयाबीन और उड़द की फसल का तत्काल मुआवजा और फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की। जंगली सूअरों से फसलों को होने वाले नुकसान पर रोक लगाने और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की बात भी शामिल है। साथ ही महाकौशल शुगर मिल बचई से गन्ना आपूर्ति के 14 दिनों के अंदर भुगतान कराने, यूरिया और डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के अलावा खाद वितरण व्यवस्था पारदर्शी बनाने की मांग की गई।
अब देखने वाली बात होती है की आखिर किसानों की मांगों का कब तक समाधान किया जाता है।--