यात्री बस को बचाने के प्रयास में पलट गया LPG से भरा कंटेनर, फंसे हुए चालक को मशक्कत से निकाला

 

नेशनल हाईवे पर एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां एलपीजी से भरा हुआ एक कंटेनर अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें से गैस के लीकेज की बात भी सामने आई थी। जिससे मौके पर इंजीनियर को भी बुलाया गया था। वहीं चालक भी बुरी तरह से दब गया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। घटना नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 45 से सामने आई है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की जबलपुर-भोपाल सड़क मार्ग पर LPG से भरा हुआ कंटेनर पलट गया था। जिसमें ड्राइवर की जान बाल-बाल बची। ये पूरी घटना एसडीएम कार्यालय के पास से सामने आई है। बताया गया की भोपाल तरफ से आ रहा कंटेनर जबलपुर शाहपुरा जा रहा था जो कट प्वाइंट पर यात्री बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसका चालक बुरी तरह से दब गया था। जेसीबी मशीन की मदद से उसे सुरक्षित निकाला गया। जिसके बाद इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक अस्पताल भेजा गया था। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में युवा और पुलिस मदद के लिए पहुंच गयी थी।

 

 

 

 

पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए रास्ते को डायवर्ट किया था। वहीं कंटेनर से एलपीजी गैस लीकेज हो रही थी। जिसको लेकर जबलपुर शाहपुरा से टीम को बुलाया गया था। ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बन सके।

 

 

 

मामले में तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी किशोर बामनाकर का कहना था की फंसे हुए ड्राइवर को इलाज के लिए भेजा गया था। कोई खतरे वाली बात नहीं थी। LPG को लेकर एक्सपर्ट को सूचना दी गयी थी। शुरूआती तौर पर हल्की फुल्की गंध आ रही थी। जिसको लेकर इंतजाम किये गए थे।


By - sagar tv news
06-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.