रात में गो ली चलने से मचा हड़ कंप, पेट्रोल पंप संचालक पर कथित आरोप, पुलिस जुटी जांच में !
रात के समय गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। जहां पेट्रोल पंप के संचालक पर गंभीर आरोप लग रहे हैं की उन्होंने कथित तौर से गोली चलाई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे पैरों मने चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला छतरपुर जिले से सामने आया है। जहां सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची थी।
बताया जा रहा है की रिलायंस पेट्रोल पंप संचालक संजय अग्रवाल पर मुनमुन चौरसिया को गोली मारने का आरोप है। बीती रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच एक निजी स्कूल के पास ये घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात स्कूल के सामने अचानक गोली चली। जिसमें पेट्रोल पंप संचालक संजय अग्रवाल पर मुनमुन चौरसिया को गोली मारने का आरोप है। लेकिन इसके पीछे की क्या वजह है ये फिलहाल साफ़ नहीं हो पाया है। इस बात की खबर फैलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रीय और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही जानकारी भी जुटाई।
हालांकि शुरूआती तौर पर यह साफ़ नहीं हो पाया था की आखिर विवाद की वजह क्या है। गोली क्यों चलाई गयी और किन वजहों से घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है। आरोपों की पुष्टि होना भी बाकी है। जांच के बाद ही असल वजह सामने आ सकेगी।-