पटाखा दुकान में भड़की आग, 4 बाइकों समेत तीन दुकानें जलकर ख़ाक, लगातार हुए धमाके लाखों का नुक्सान

 

पटाखा बाज़ार में अचानक से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जिससे तीन पटाखा दुकानें बुरी तरह से जलकर ख़ाक हो गयी। लगातार धमाके होने से अफरा-तफरी मच गयी। यही नहीं आग की चपेट में चार बाइकें भी आने से जल उठी। आगजनी की घटना विदिशा जिले के गंजबासौदा थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां पटाखा बाजार में रात के समय अचानक भीषण आग लग गई। जिससे लाखों रुपए के नुक्सान की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं पुलिस भी पहुंच गयी थी। दूर से ही आग की लपटें और धुंए का गुबार देखा जा रहा था।

 

 

 

बताया जा रहा है की अचानक आग लगने की घटना हुई। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। दुकानों में रखे हुए पटाखे फूटने लगे, लगातार धमाके होने से इलाके में दहशत फ़ैल गयी। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। आग में तीन बाइकों के अलावा एक स्कूटी भी जल गयी। आग का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की तीन पटाखा दुकानें पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गयी। घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। लेकिन वास्तविक नुक्सान का आंकलन अभी बाकी है।

 

 

 


इस घटना के बाद एक लापरवाही की बात भी सामने आई है। आरोप है की दुकानों में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। जबकि ऐसी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था प्राथमिक तौर से होनी चाहिए।

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। पुलिस की जांच के बाद ही ये साफ़ हो पायेगा। साथ ही तभी नुक्सान का आंकलन भी किया जाएगा।------


By - sagar tv news
06-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.