पटाखों के अवैध भंडारण पर पुलिस का छापा, इलाके में मच गया हड कंप, तीन लाख के पटाखे जब्त
अवैध तरीके से पटाखों के भण्डारण और बिक्री को लेकर पुलिस बेहद सख्त नज़र आ रही है। फिर एक बार पुलिस टीम ने शिकंजा कसते हुए पटाखों के जखीरे को पकड़ा है। टीम ने तीन लाख रूपये से ज्यादा के पटाखे जब्त किये हैं। कार्यवाई छतरपुर जिले के बमीठा थाना पुलिस ने की है। इस दौरान एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
बताया गया की त्योहारी सीजन में ज्यादा मुनाफे के लालच में कुछ व्यापारी अवैध रूप से इस तरह का काम कर रहे हैं। जहां अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और कारोबार किया जा रहा है। बमीठा थाना पुलिस को सूचना मिली थी की चंद्रनगर के शिवराजपुर रोड पर राजेंद्र गुप्ता के यहां बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीयों को सूचना दी गयी। इसके बाद एसडीओपी के साथ थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और सम्बंधित जगह दबिश दी गई। छापामार कार्यवाई में बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण मिला। पुलिस ने मौके से करीब 3 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए। छापेमार कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
इस दौरान तहसीलदार समेत राजस्व विभाग के अधिकारी और भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पटाखों को जब्त करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस ये जांच कर रही है की इतनी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए थे। इसमें और कौन कौन लोग शामिल हैं।
कार्यवाई को लेकर पुलिस का कहना है की नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जायेगी।