सागर- नए कलेक्टर की BMC में अचानक एंट्री! ओपीडी-आईसीयू से हॉस्टल तक किया निरीक्षण | SAGAR TV NEWS |

 

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज यानी बीएमसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की हकीकत जानने के लिए कलेक्टर दिलीप कुमार यादव अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। कलेक्टर के इस औचक दौरे से अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों में हलचल देखने को मिली। उन्होंने ओपीडी, आईसीयू और विभिन्न वार्डों का जायजा लेते हुए मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। साथ ही व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए।

 

 

दरअसल, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने आज सुबह बीएमसी पहुंचकर अस्पताल के अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, आईसीयू और वार्डों में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए और मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केवल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं तक ही दौरा सीमित नहीं रखा, बल्कि बीएमसी के बॉयज हॉस्टल का भी जायजा लिया। यहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति भी देखी और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जाएं और तय समय-सीमा के भीतर पूरे हों। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थान में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलना और परिसर की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहना प्राथमिकता है। कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य बीएमसी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समय-सीमा सुनिश्चित करना है। अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का जमीन पर कितना असर दिखाई देता है।


By - sagar tv news
06-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.