Sagar -प्राचार्य का कुत्तों से ऐसा प्रेम... ऑफिस के साथ कक्षा में भी बैठ रहे
सागर जिले में गर्ल्स हाई स्कूल कर्रापुर है, यहां कक्षा 9वीं व 10वीं की 181 छात्राएं पढ़ रही हैं। स्कूल सुबह 10.30 बजे शुरू होता है। छात्राएं जैसे ही स्कूल जाती हैं यहां उन्हें गेट से ही गंदगी और कुत्तों का सामना करना होता है। कक्षाओं में भी एक-दो कुत्ते या पिल्ले बैठे मिलते हैं क्योंकि यहां की प्राचार्य ने स्ट्रीट डॉग्स पाल रखे हैं। यहां 4-6 कुत्ते हमेशा बने रहते हैं। इन कुत्तों को रखने के लिए एक कमरा भी खाली छोड़ दिया है।
छात्राओं के साथ ही यहां के शिक्षकों को हर रोज इन कुत्तों से जूझना पड़ता है। इनके द्वारा की जाने वाली गंदगी व धमाचौकड़ी के बीच ही पढ़ना-पढ़ाना होता है। शिक्षक, छात्राओं के साथ अभिभावक भी आपत्ति कर चुके हैं लेकिन प्राचार्य कुत्तों को बाहर नहीं करा रहीं और न ही करने दे रही हैं। इस स्कूल में कुत्ते दो साल से पले हैं। ऐसा तब है जब सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल मई में स्कूलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास से कुत्तों को हटाने को कहा था।
स्कूल में पढ़ रही कक्षा 9वीं की छात्रा निकिता अहिरवार को स्कूल में में कुत्ते कुत्तेन ने काट लिया था। उसे इलाज कराना पड़ा। इसके अलावा टिफिन देने के लिए आईं शबनम खान व आकांक्षा अहिरवार पर भी स्कूल में कुत्ते झपट चुके हैं। अभिभावक स्कूल आने से डरते हैं। छात्राएं जब टिफिन खोलती हैं तो ये कुत्ते आकर झुंड में खड़े हो जाते हैं। झपटते रहते हैं
सागर के जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कर्रापुर स्कूल के इस मामले में एक बार शिकायत आई थी, तो पता कराया। तब प्राचार्य ने इसे दबाव बनाने वाला बताया था। यदि ऐसा कुछ है तो मैं जांच कराता हूं। रिपोर्ट भी भेज दूंगा।