जंगल गया था व्यक्ति, परिजन ढूंढने पहुंचे तो पता चला बाघ का हुआ शिकार, परिजन को मिलेगी 8 लाख की मदद
फिर एक बार एक व्यक्ति बाघ के हमले का शिकार हुआ है। बताया जा रहा है की टाइगर रिजर्व में चरवाहे की जान चली गयी। परिजनों को इस बात का पता तब चला जब वह उन्हें तलाश करते हुए जंगल में तलाश करने पहुंचे थे। वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामला उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया है। जहां बाघ के हमले से 65 साल के चरवाहे की जान गयी। घटना पनपथा बफर क्षेत्र के जमुनिहा बीट की है
बताया गया की छतवा निवासी राजेंद्र यादव हर रोज की तरह मवेशी चराने जंगल गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। जहां जंगल में उनकी डेड बॉडी पड़ी हुई मिली। मामले में मृतक के परिजन को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है।
जानकारी के मुताबिक राजेंद्र यादव जब शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता सताने लगी। इसी को लेकर उनकी तलाश शुरू की गयी। जंगल में बॉडी पड़ी मिलने के बाद परिजनों ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन को सूचना दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। और जांच पड़ताल की गयी। साथ ही मध्यप्रदेश शासन की ओर से मृतक के निकटतम परिजन को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई।
लगातार सामने आ रहे इस तरह के मामलों को लेकर लोगों में भय बना हुआ। सबसे ज्यादा डर जंगल से लगे हुए गांव के लोगों को सताता है सुरक्षा को लेकर लगातार चिंताएं बढ़ी हुई हैं।------