खेत जोतने निकला युवक पड़ा मिला बेसुध, परिजनों ने हाईवे पर किया चक्काजाम, म र्डर के लगाए आरोप !
एक युवक ट्रेक्टर से खेत जोतने निकला था जिसकी जान चले जाने के बाद हंगामा मच गया। परिजनों समेत ग्रामीणों ने डेड बॉडी सड़क पर रखकर जमकर हंगामा कर दिया साथ ही चक्काजाम भी किया। जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गयी। परिजनों ने मर्डर के बॉडी फेंकने का आरोप लगाया। घटनाक्रम शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया गया की नेशनल हाईवे 46 पर गिलगवां गांव के पास एक 35 साल के युवक की जान गयी। तकरीबन चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जब पुलिस ने दो अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन मर्डर का मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया तब क़हीं जाम खोला गया।
जानकारी के मुताबिक मोहराई गांव निवासी हिरेंद्र धाकड़ गुरुवार शाम करीब 4 बजे ट्रैक्टर से खेत जोतने की बात कहकर घर से निकले थे। जो देर रात तक वापस नहीं लौटे। चिंताए परिजनों ने कई दफा फोन लगाए। लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद रात करीब तीन बजे डायल 112 की टीम ने परिजनों को हिरेन्द्र के सड़क पर पड़े होने की सूचना दी। जिससे सभी भागे-भागे मौके पर पहुंचे। उसके भाई अभय का कहना था की हिरेंद्र की बॉडी सड़क पर जबकि ट्रैक्टर उससे करीब 25 फ़ीट दूर मिला। उसका ये भी आरोप था की रात 2 से 3 बजे के बीच हिरेंद्र के मोबाइल से कुछ अज्ञात नंबरों पर बातचीत हुई थी। मोबाइल से पैसों का ट्रांजेक्शन भी किया गया था। परिजनों ने संबंधित नंबरों और लेनदेन की जांच कर संदिग्धों को पकड़ने की मांग की। परिजन इसे हादसा नहीं बल्कि मर्डर की आशंका जता रहे हैं।
वहीं पुलिस की माने तो युवक की जान संदिग्ध परिस्थियों में गयी है। परिजनों की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। जाँच के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।