Sagar -धनतेरस पर ग्राहकों से खचाखच भरा शोरूम, शुद्ध सोना, शानदार डिजाइन और 20% की छूट |SAGAR TV NEWS
सागर में धनतेरस के त्योहार पर बाजार गुलजार है लोगों के द्वारा सोने चांदी की जमकर खरीदारी की जा रही है क्योंकि सुख-समृद्धि और शुभ शुरुआत में सोना-चांदी खरीदने की परंपरा विशेष महत्व रखती है। इस अवसर पर तिली तिराहा, राजघाट रोड स्थित अजा ज्वेलरी में धनतेरस और दीपावली के विशेष ऑफर चल रहे हैं। स्पेशल ऑफर होने की वजह से धनतेरस पर सुबह से ही अजा ज्वेलरी में ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा और बीच-बीच में कई बार ऐसी स्थिति बनी कि जब पूरा शोरूम ग्राहकों से खचाखच भर गया यहां पर एकदम शुद्ध ज्वेलरी मिलने से ग्राहकों का भरोसा बना हुआ है क्योंकि यहां पर ग्राहक मशीन से अपने ज्वेलरी की गुणवत्ता को खुद भी जांच सकते हैं. इसके अलावा ग्राहकों की डिमांड अनुसार लाइट वेट ज्वैलरी का बेहतरीन कलेक्शन है
धनतेरस दिवाली के पर्व के चलते ग्राहक सोने और चांदी के सिक्कों पर फ्री मेकिंग का लाभ ले रहे हैं। ये ऑफर दीपावली तक जारी रहेंगे। अजा ज्वेलरी में पुराने सोने पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। ग्राहक के सामने सोना गलाने और कैरेटमीटर से शुद्धता जांचने की सुविधा के साथ पारदर्शी एक्सचेंज वैल्यू दी जाती है। साथ ही, हर खरीदारी पर पक्का जीएसटी बिल दिया जाता है, जिससे ग्राहकों को वजन, कीमत, मेकिंग चार्ज और टैक्स की स्पष्ट जानकारी मिलती है। धनतेरस की शुभ खरीदारी के लिए अजा ज्वेलरी में सोने, चांदी और डायमंड ज्वेलरी का विविध कलेक्शन है।
पारंपरिक डिजाइनों से लेकर आधुनिक और हल्के वजन की अंगूठियां, झुमके, चेन व मंगलसूत्र तक, ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार चयन कर सकते हैं। यहां सोने की ज्वेलरी का पूरा कलेक्शन BIS हॉलमार्क और HUID के साथ है। धनतेरस और दीपावली के विशेष ऑफर के तहत ज्वेलरी की मेकिंग वैल्यू पर 20 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। ग्राहक दीपावली तक इस विशेष छूट का लाभ ले सकते हैं। सच्चा सौदा के अपने संकल्प के साथ अजा ज्वेलरी ग्राहकों को शुद्धता, पारदर्शिता और बचत के साथ त्योहार की खरीदारी का अवसर दे रही है।