परिवार दूसरे कमरों में सोते रहे इधर 22 लाख की चपत लगा गए चोर, 12 लाख नगदी समेत 10 लाख के जेवर चोरी

 

परिवार के लोग नया ट्रेक्टर खरीदारी करने के मूड में थे लेकिन क्या पता था की अचानक से ऐसी आफत आ जाएगी की परिवार पर संकट खड़ा हो जाएगा। लोग कमरे में सोते रहे इधर चोर घर के पिछले रास्ते से अंदर घुसे और 12 लाख रूपये नगदी के अलावा 10 लाख रूपये के कीमती जेवर ले उड़े। सुबह इस बात का पता चला। घटना शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के खरेह गांव से सामने आयी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी फ़िलहाल जांच जारी है।

 

 

 

बताया जा रहा है की 22 लाख रूपये की चोरी हुई। चोर कमरे की कुंडी काटकर बक्सों में रखे सूटकेस चोरी कर ले गए। सूटकेस में 12 लाख रुपए नकद और करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर रखे थे। चोरों ने गांव के एक अन्य घर में भी वारदात की, जहां से 20 हजार रुपए से ज्यादा की रकम चोरी हुई।

 

 

 

पीड़ित से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात उनके घर के बाहर कीर्तन चल रहा था। रात करीब 12 बजे परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। जहां देर रात 2 से 4 बजे के बीच चोर घर के पिछले रास्ते से अंदर घुसे। कमरे की कुंडी काटकर बक्से में रखे सूटकेस निकालकर उनमें रखे नकदी और जेवर लेकर चंपत हो गए। सुबह जब महिलाओं ने नज़ारा देखा तो दंग रह गयी। इसके बाद परिवार को जानकारी मिली।

 

 

 

बताया गया की आठ लाख रूपये फसल की बिक्री से मिले थे। जो बैंक में जमा थे लेकिन चार महीने पहले बैंक की ओर से 1100 रुपए की पेनल्टी लगाए जाने के बाद पिता के कहने पर रकम बैंक से निकाल ली थी। फसल बेचकर मिले 4 लाख रुपए भी इसमें जोड़ दिए। इसलिए 12 लाख रूपये साथ में रखे थे। परिवार इन पैसों से नया ट्रेक्टर खरीदने की योजना बना रहा था। इसके अलावा पुश्तैनी सोने के हार, चेन और अंगूठियों समेत करीब 10 लाख रुपए के जेवर भी चोरी चले गए।

 

 

 

 

गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनके चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। पूरे मामले की जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
07-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.