मिलावटखोरों पर बड़ी कार्यवाई, नकली मावे से बनी 900 किलो मिठाई को किया गया नष्ट
दीपावली पर मिलावटखोरी को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क दिखाई दे रहा है। इसी बीच एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया गया है। जहां नकली मावे से बनी मिठाइयों को जब्त किया गया था। जिन्हे नष्ट किया गया। बताया जा रहा है की एमपी के देवास में न्यू स्वदेशी स्वीट्स और राजस्थान स्वीट्स से करीब 900 किलो मिठाई जब्त किया गया था। जिसके बाद नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में उसे नष्ट करने की कार्यवाई की गयी। बताया गया की दीपावली को देखते हुए नकली मावे से बनी मिठाइयों के खिलाफ प्रशासन नज़र बनाये हुए है।
प्रशासन की माने तो खाद्य पदार्थों की जांच के दौरान न्यू स्वदेशी स्वीट्स और राजस्थान स्वीट्स से नकली मावे से बनी मिठाइयां जब्त की गई थीं। जिनकी मात्रा करीब 900 किलो थी। कार्रवाई के बाद इन्हें सुरक्षित रखवाया गया था। जिसके बाद उनका विनष्टीकरण कराया गया। तस्वीरों में देखा जा सकता है की किस तरह से प्रशासन ने नकली मावे से बनी मिठाइयों को नष्ट करवाया।
प्रशासन ने सम्बंधित दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए। इन मामलों की सुनवाई अपर कलेक्टर न्यायालय में चल रही है। प्रशासन ने दुकानदारों को साफ़ चेतावनी दी है की अगर भविष्य में इस तरह की अनियमितता दोबारा सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है की त्योहारों पर मिठाइयों समेत अन्य तरह के खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है ऐसे में मिलावटखोर अपने फायदे के लिए दूसरों की जान से खिलवाड़ करते हैं इसी को लेकर प्रशासन सतर्क है। बताया गया की ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी कार्यवाई जारी रहेगी।------