आसमान से जमीन पर आकर गिरा संदिग्ध ड्रोन, लोगों की जुटी भीड़, पूरे गांव में बना चर्चा का विषय
आसमान में उड़ता हुआ एक ड्रोन जैसा उपकरण अचानक जमीन पर आकर गिरा। जिससे लोग सकते में आ गए। लोगों में ये बात चर्चा का विषय बन गयी। देखते ही देखते ये बात पूरे गांव में फ़ैल गयी जिससे ये कौतुहल का विषय बन गया। तत्काल इस बात की सूचना लोगों ने पुलिस को जिसके बाद तहसीलदार समेत पोलइ टीम मौके पर पहुंची। ये नज़ारा शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ढांड गांव से सामने आया है। ऐसी बात सामने आई की ये क्षेत्र आर्मी एरिया से लगा हुआ संभवतः ये वहीं से आया होगा। फिलहाल पुलिस इस बारे में जांच पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव में बीते दिन गुरुवार की रात आसमान से एक संदिग्ध ड्रोन गिरने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। अचानक आसमान से कोई वस्तु गिरती देख लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो ड्रोन जैसा उपकरण निकला। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण संजीव कुशवाह के घर के पास जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गयी। जिसके बाद नायब तहसीलदार और दिनारा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे सुरक्षित रखवा दिया।
ऐसी जानकारी है की ढांड गांव आर्मी एरिया से सटा हुआ है। इसी लिए शुरूआती तौर पर ये आशंका जताई जा रही है की ये ड्रोन उसी क्षेत्र से आया होगा। जो संभवतः सेना का ड्रोन हो सकता है। जो तकनीकी खराबी या अन्य वजह से गांव में गिर गया।
फिलहाल ड्रोन को सुरक्षित रखवाया गया है। जांच के बाद ही साफ़ हो सकेगा की आखिर ये ड्रोन किसका है और आया कहां से।------