Sagar- बाज़ार भीड़भाड़ तभी कचरे के ढेर में भड़क उठी आग, दमकल को पहुंचने में मशक्कत, टली घटना

 

एक तरफ धनतेरस के मौके पर बाज़ारों म भीड़भाड़ थी। लोग खरीदारी करने में जुटे हुए थे। इसी बीच सागर के बीना में पुलिस थाने के पास आग भड़क उठी। हैरानी की बात ये है की पास ही विद्युत् डीपी भी लगी हुई थी। आग बढ़ती तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। वहीं एक चिंताजनक बात और भी सामने आई जहां सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम तो मौके पर पहुंची थी

 

 

 

 

लेकिन भीड़भाड़ की वजह से दमकल को पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि बाज़ार में लोग खरीदारी करने पहुंचे थे। बड़ी संख्या में आम लोगों की मौजूदगी थी दुकानें भी लगी हुई थी। जिससे समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि बीना नगर पालिका की दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था। जिससे किसी तरह की कोई घटना दुर्घटना नहीं हो पाई। बताया गया की आग कचरे में ढेर में लगी थी।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक बीना में धनतेरस के दिन पुलिस थाने के पास अटल मंच के पीछे डीपी के नीचे कचरे में अचानक आग लग गई थी। सूचना पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन बाजार में भीड़ और दुकानों के कारण रास्ता बनाने में काफी परेशानी हुई।

लापरवाही की बात ये सामने आई की सफाई के बाद यहां कचरा जमा छोड़ दिया जाता है। जिससे आग का खतरा बना रहता है। देखने वाली बात होती है की नगर पालिका इस समस्या पर कब तक ध्यान देती है।------


By - sagar tv news
07-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.