सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने जुटा प्रशासन, खुद अधिकारीयों ने चलाया सफाई अभियान, रात भर जुटे रहे सफाईकर्मी
सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी जिससे हालात बिगड़ने लगे थे। चार दिनों से जारी हड़ताल आखिरकार बीते दिन ख़त्म हुई। 10 में से आठ मांगों पर सहमति बनी। जिसके बाद कर्मचारियों से तत्काल काम पर लौटने का एलान किया गया था। वहीं इससे बीच राजधानी भोपाल में 10 नंबर मार्केट में सफाई अभियान चलाया गयाI इस दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, महापौर मालती राय समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर साफ़ सफाई की गयी।
बता दें की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद हड़ताल ख़त्म करने का फैसला लिया गया था।
सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मगनलाल झांझोट का कहना था की मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा में कर्मचारियों की 10 मांगें रखी गई थीं। जिनमें से 8 मांगों पर सहमति बनी। वहीं कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद संगठन ने हड़ताल समाप्त करने की आधिकारिक घोषणा की। जिसके बाद राजधानी में सफाई व्यवस्था बहाल करने प्रशासन ने मोर्चा संभाला है। शहर में जमा कचरे को हटाने रात भर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सफाई कर्मचारियों के साथ नगर निगम का पूरा अमला जुटा रहा।
हालातों को देखते हुए भोपाल कलेक्टर और महापौर ने भी खुद सड़क पर उतरकर झाड़ू लगाई और इस विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की।
दअरसल चार दिनों से जारी हड़ताल की वजह से शहर में कई जगहों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर जमा हो गए थे। इसलिए सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने पूरा अमला जुट गया था। ताकि हालात सामान्य हो सकें।----