BSF जवान डेढ़ लाख की शराब के साथ गिरफ्तार, चार बैगों में बोतलें, यात्री प्रतीक्षालय के पास कार्यवाई
अवैध शराब की कार्यवाई के दौरान पुलिस ने एक बीएसएफ के जवान को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 63 लीटर शराब जब्त की गयी है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये बताई जा रही है। कार्यवाई छतरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने की है। टीम ने महोबा रोड फोरलेन हाईवे स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से 4 बैग में रखी 84 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।
बताया गया की कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी। तभी महोबा रोड फोरलेन हाईवे पर अवैध शराब की सूचना मिली। पुलिस बताये गए यात्री प्रतीक्षालय पहुंची। जहां बैठे हुए एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। जहां उसके पास रखे चार बैगों में अंग्रेजी शराब की 84 बोतलें मिली। जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई।
आरोपी की पहचान रमाशंकर तिवारी निवासी घोसियाना मोहल्ला, बसारी दरवाजा, छतरपुर के रूप में की गयी। आरोपी बीएसएफ का आरक्षक बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ कोतवाली थाने में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
छतरपुर सीएसपी के मार्गदर्शन और कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाई को अंजाम दिया।
मामले में जानकारी देते हुए सीएसपी अरुण सोनी ने बताया की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश दी थी। आरोपी के पास से शराब जब्त की गयी। जिसे गिरफ्तार किया गया है।