देर रात बस्ती में भड़की आग, देखते ही देखते 50 आशियाने जल उठे,सब कुछ हुआ ख़ाक कुछ नहीं बचा
एक तरफ धनतेरस की खुशियां मनाई जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ देर रात एक आगजनी की घटना से अफरा-तफरी मच गयी। देखते ही देखते ने आग ने ऐसा तांडव मचाया की करीब चार दर्जन से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियां चपेट में आने से जल उठी। लोग अपनी जान बचाने घरों से भागे। ये तस्वीरें जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के गाजी नगर से सामने आई हैं। जहां रात करीब ढाई बजे भीषण आगजनी की घटना हुई। आग इतनी तेजी से फैली की 50 झोपड़ियां जलकर ख़ाक हो गयी। घरेलु समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया।
इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस बल और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने मोर्चा संभाला। आग तेजी से फैलने के कारण एक के बाद एक झोपड़ियां इसकी चपेट में आती रहीं।
तकरीबन करीब दो घंटे तक फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय लोगों की मशक्कत करनी पड़ी। तब कहीं जाकर सुबह करीब 4:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन आग ने करीब 50 परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए। लोगों का घरेलू और गृहस्थी का सामान जल गया।
दीपावली जैसे ख़ुशी के त्यौहार के बीच परिवारों पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कई परिवार बेघर हो गए। आग कैसे लगी इस बात का खुलासा फ़िलहाल नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है साथ ही नुक्सान का आंकलन भी किया जा रहा है।------