गैस रिसाव से मकान में लगी आग, परिवार के 16 लोग झुलसे, 3 को करना पड़ा रैफर
गैस रिसाव के कारण एक मकान में आग लग गयी। हादसा इतना भयानक था की एक ही परिवार के करीब 16 लोग झुलस गए। जिन्हे तत्काल अस्पताल भेजा गया था। इनमें तीन गंभीर घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। घटना निवाड़ी जिले के वार्ड नंबर एक से सामने आई है। आग लगने के बाद विस्फोट की बात भी सामने आई। इसको लेकर बताया जा रहा है की घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। खुद कलेक्टर और एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अस्पताल में घायलों का हाल जाना। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक ओरछा के वार्ड नंबर-1 स्थित स्टेशन मोहल्ले में खालिद अहमद के मकान में अचानक गैस रिसाव होने लगा। सीएनजी सिलेंडर से गैस लीक होने की बात सामने आई। देखते ही देखते मकान में आग लग गई और विस्फोट हो गया। इस दौरान घर में कई लोग मौजूद थे। जो आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही ओरछा थाना पुलिस समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां राहत और बचाव कार्य शुरू किया था। मकान में फंसे घायलों को बाहर निकालकर डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर जमुना भिड़े और एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया घटनास्थल पहुंचे थे। मौके का जायजा लेने के बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात भी की। आगजनी की घटना में 16 लोगों के झुलसने की बात सामने आई जिनमें तीन की हालत गंभीर थी। जिन्हे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी था। प्रशासन उनकी स्थिति पर नज़र बनाये हुए था।
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर सीएनजी सिलेंडर से गैस रिसाव की बात सामने आई। जांच के बाद ही स्थिति साफ़ हो सकेगी।--