Sagar -दिवाली से पहले तालाब में उतराते दिखी अजीब चीज, पुलिस मौके पर, मामले में नया मोड़
सागर में दीपावली से ठीक 1 दिन पहले लाखा बंजारा झील में एक युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई जैसे ही स्थानीय लोगों ने युवक को उतराते हुए देखा हड़कंप मच गया, पुलिस को सूचना देने के बाद स्थानीय नाविकों की मदद से डेड बॉडी को बाहर निकल गया जिसमें युवक की पहचान सूरज रैकवार उर्फ चिकन के रूप में की गई, इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया है
इधर मिली जानकारी के अनुसार युवक सागर शहर में अलग-अलग जगह पर काम करता रहता था उस पर पहले से कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं और कई कई दिन तक घर भी नहीं पहुंचता था लेकिन बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले मारपीट में और एक जगह सिलेंडर चोरी करने में उसका नाम आया था इसके बाद मोतीनगर थाना पुलिस के पुलिस कर्मियों के द्वारा उससे पूछताछ भी की गई थी, सूरज के परिजनों ने बताया कि वह पिछले 8 दिन से घर नहीं आया हम लोग सोच रहे थे कि वह अब त्योहार पर घर लौटेगा लेकिन आज सुबह-सुबह उसको लेकर दुखद सूचना मिली है वह तालाब में कैसे पहुंचा और उसके साथ क्या घटना हुई यह तो हम लोग सोच भी नहीं पा रहे हैं
इधर मारपीट के मामले में विवेचना करने वाले मोती नगर थाना के पुलिसकर्मियों ने बताया कि सूरज रैकवार के खिलाफ मारपीट का एक मामला दर्ज हुआ था इसके लिए उसे थाने बुलाया गया था और बताया था कि अब उसके लिए मारपीट मामले में न्यायालय में पेश होना है और इसके बाद छोड़ दिया गया था
फिलहाल इस युवक की मौत कैसे हुई यह रहस्य पुलिस जांच में ही सामने आ पाएगा