5 करोड़ के नोटों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, सजावट देखने श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, देखिये तस्वीरें
इस दीपोत्सव पर आस्था और समृद्धि का एक ऐसा अनोखा संगम देखने को मिला। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। मंदिर में कोई साधारण फूलों से साज सजावट नहीं की गयी। बल्कि 5 करोड़ रूपये के नोटों से माता का भव्य और अद्भुत श्रृंगार किया गया। ये नज़ारा एमपी के दतिया जिले का है। जहां श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में की गयी ये सजावट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दीपावली के त्यौहार पर मां महालक्ष्मी का अनोखा दरबार सजाया गया। बताया गया की ये दूसरा साल है जब इस तरह से श्रंगार किया गया। नोटों से सजे मंदिर को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ख़ास बात ये है की ये रकम श्रद्धालुओं को वापिस लौटा दी जाती है।
जानकारी के मुताबिक मां महालक्ष्मी के मंदिर को 500, 200, 100 और 50 रुपए के नोटों से सजाया गया है। पूरे मंदिर परिसर में नोटों की आकर्षक सजावट की गई है। माता के इस अनोखे दरबार को देखने सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन भर यही सिलसिला चलता रहा। मंदिर में नोटों से श्रृंगार के लिए दानदाताओं से राशि इकट्ठा की जाती है। आयोजकों की माने तो आयोजन पूरा होने के बाद दान में मिली रकम दानदाताओं को एक रुपए अतिरिक्त जोड़कर वापस लौटा दी जाती है। इस तरह श्रद्धालुओं की भागीदारी से माता का भव्य दरबार सजाया जाता है।
नोटों से सजावट अलावा धनतेरस पर मां महालक्ष्मी का विशेष स्वर्ण श्रृंगार किया जाता है। धनतेरस की देर रात माता को सोने के आभूषणों से सजाया जाता है। ये दरबार लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है।--