GST अधिकारी हादसे का शिकार, कार से मिली 54 लाख नगदी और ज्वेलरी, पत्नी समेत बेटे भी घायल
GST अधिकारी सड़क हादसे का शिकार हो गए उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिसमें उनकी पत्नी समेत दोनों बेटे भी घायल हुए हैं। वहीं इस मामले में हैरानी वाली बात भी सामने आई। अधिकारी की कार से 54 लाख रूपये की नगदी और जेवरात भी बरामद किये गए। जिसके बाद पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी। मामला रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र से सामने आया है। सभी घायलों का इलाज कराया गया। जिनकी हालत खतरे से बाहर थी। लेकिन इतनी बड़ी रकम और जेवर मिलने के बाद मामला चर्चाओं में बना हुआ है। झपकी लगने से हादसा होना बताया जा रहा है। जिसमें GST अधिकारी प्रवीण पूंजीलाल, उनकी पत्नी और दोनों बेटे घायल हुए।
जानकारी के मुताबिक अधिकारी प्रवीण पूंजीलाल अपने परिवार के साथ दीपावली की छुट्टियां मनाने सूरत से राजस्थान के श्रीगंगानगर जा रहे थे। तभी जावरा के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और 8-लेन से नीचे जा गिरी। इस दौरान कार में अधिकारी के साथ उनकी पत्नी और दोनों बेटे भी मौजूद थे। जो घायल हुए थे। हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था। सभी घायलों को पहले इलाज के लिए जावरा ले जाया गया था। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रतलाम रेफर किया गया था।
हादसे के बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। जहां उसमें से 54 लाख रुपए नकद और ज्वेलरी मिली। औद्योगिक थाना जावरा पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू की थी। जानकारी जुटाई जा रही है। रतलाम एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने बताया की नगदी और जेवरों को लेकर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी गयी थी। जांच की जा रही है।------