Sagar - कार से बरमान जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक सामने आया ट्रक, 5 लोगों के साथ अनहोनी

 

सागर जिले में दिवाली के दूसरे दिन दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई यह हादसा देवरी थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास नेशनल हाइवे-44 पर हुआ जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी है.

बता दे कि कार सवार लोग बरमान स्नान के लिए जा रहे थे, तभी उनकी कार आलू से भरे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल की बीएमसी में इलाज के दौरान मौत हुई।

 

 

 


माखन यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव, संतोष तिवारी पुत्र बद्री प्रसाद तिवारी, नीरज मिश्रा पुत्र विश्वनाथ मिश्रा निवासी रामनगर भैसा और दौलत सिंह सिंह की मौके पर ही मौत हुई, जबकि रामगोपाल प्रजापति पुत्र जूजे बांदरी ग्राम नैतना ने बीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ा। स्थानीय लोगों ने जर्जर कार से मृतकों और घायलों को बाहर निकालने के लिए सब्बल का उपयोग करना पड़ा, क्योंकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

 

 

 

हादसे में अनिकेत शर्मा, देवेंद्र सेन, राहुल नामदेव, प्रहलाद विश्वकर्मा और प्रीतम प्रजापति घायल हुए। प्रहलाद विश्वकर्मा को पहले बीएमसी से निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उन्हें भोपाल रेफर किया गया है, जबकि प्रीतम प्रजापति को भी दूसरे निजी अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

 

हादसे की सूचना पर एएसपी नरेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंचे। घायलों के बीएमसी पहुंचने पर अस्पताल में डॉक्टरों के बीच अफरा-तफरी का माहौल था। इस दौरान बीएमसी में घायलों के परिजन का हुजूम लग गया। इसी दौरान अपर कलेक्टर अविनाश रावत भी बीएमसी पहुंचे। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


By - sagar tv news
10-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.