Sagar -घाटे के बावजूद गोपाल भार्गव ने सहेज रखी है अपने शहर की सिनेमा विरासत, नई पीढ़ी के लिए चला रहे टॉकीज

 

राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले नौ बार के विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का एक अलग ही अंदाज सामने आया है। अपने गृह नगर गढ़ाकोटा में स्थित पारिवारिक सिनेमा घर श्री गणेश सिनेमा से उनका लगाव आज भी बरकरार है। यही वजह है कि बदलते दौर में सिनेमा व्यवसाय के सामने चुनौतियों और घाटे के बावजूद वे इस टॉकीज को बंद करने के बजाय इसे संवारने में जुटे हैं।

 

 

 

मल्टीप्लेक्स, ओटीटी प्लेटफार्म आदि के चलते परम्परागत सिनेमा घर शॉपिंग कॉम्लेक्स में बदलते नजर आ रहे है। धनतेरस के अवसर पर गोपाल भार्गव ने देर रात तक श्री गणेश सिनेमा में मौजूद रहकर उसके नवीनीकरण के कार्यों की निगरानी की। उन्होंने मुंबई से नई सिनेमा स्क्रीन मंगवाई और अपनी मौजूदगी में उसे लगवाने की व्यवस्था देखी। इसके साथ ही साउंड सिस्टम और सिनेमा हॉल की अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।

 

 

 


इससे जुड़ी तस्वीरें और अपनी भावनाएं उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। पोस्ट में भार्गव ने लिखा कि समय के साथ मनोरंजन के साधन और लोगों की रुचियां भले ही बदल गई हों, लेकिन श्री गणेश सिनेमा से उनका जुड़ाव और लगाव आज भी उतना ही गहरा है। यह केवल उनका व्यवसाय नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत, वर्षों की स्मृतियों और आत्मीयता से जुड़ा महत्वपूर्ण हिस्सा है।


सागर जिले की रहली गढ़ाकोटा विधानसभा सीट से लगातार नौवीं जीत दर्ज करने वाले गोपाल भार्गव ने अपनी पोस्ट में एक बेहद भावुक बात लिखी। उन्होंने कहा कि वे इतने घाटे के बावजूद इस सिनेमा को इसलिए चला रहे हैं, ताकि आने वाली नई पीढ़ियां यह न कहें कि हमारे नगर में भी कभी एक सिनेमा हुआ करता था।

उनके इस कथन से स्पष्ट है कि श्री गणेश सिनेमा उनके लिए महज कारोबार नहीं, बल्कि गढ़ाकोटा की सांस्कृतिक पहचान और अपनी निजी स्मृतियों को सहेजने का माध्यम भी है।

 

 

 

 

गोपाल भार्गव का इस सिनेमा से रिश्ता केवल मालिकाना हक तक सीमित नहीं रहा है। वे कई मौकों पर खुद टिकट घर पर बैठे नजर आए हैं। बतौर मंत्री भी वे आम दर्शकों की तरह सिनेमा हॉल में फिल्म देखते दिखाई दिए। उनकी ये तस्वीरें पहले भी चर्चा में रही हैं।राजनीति की व्यस्तताओं के बीच अपने पारंपरिक व्यवसाय के लिए समय निकालना और उसके छोटे-बड़े कामों में व्यक्तिगत रुचि लेना उनके इस जुड़ाव को दर्शाता है।


By - sagar tv news
10-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.