पुलिस को देख भागे चार युवक, तीन तालाब में समा गए, एक ही बच पाया सलामत, परिजनों ने किया जमकर हंगा मा
पुलिस गश्त कर रही थी जिन्हे देखकर चार युवक भाग खड़े हुए और जान बचाते हुए तालाब में कूद गए। जिनमें से तीन लोगों की जान चली गयी। जबकि एक युवक गंभीर हालत में भर्ती है। पुलिस पर युवकों को खदेड़ने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ पुलिस पर आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर बवाल मचाया। मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के झूला पुल के पास से सामने आया है। जहां तालाब में डूबने से तीन युवकों की दुखद जान गयी। पुलिस की माने तो युवक गश्ती दल को देखकर भागे और तालाब में चले गए।
मृतकों की पहचान दुर्गेश वंशकार, समीर वंशकार और गौरव वंशकार के रूप में हुई। जबकि घायल का नाम पंकज बताया गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चारों युवक चौपाटी के पीछे तालाब के पास बैठकर खा-पी रहे थे। तभी पुलिस नियमित गश्त पर निकली। इस दौरान चारों युवक पुलिस को देख घबरा गए। और तालाब तरफ भागते हुए पानी में कूद गए या गिर गए। एक युवक को ही बचाया जा सका। जबकि दुर्गेश समीर और गौरव लापता हो गए। जिसके बाद कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तलाश करते हुए तीन युवकों की डेड बॉडी तालाब से बआहर निकाली गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिचित और स्थानीय लोग तालाब के पास जुट गए। और पुलिस पर जानबूझकर खदेड़ने के आरोप लगाए। इसके अलावा जिला अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया गया।
हालांकि पुलिस ने युवकों को खदेड़ने के आरोपों को नकारा है। उनका कहना था की पुलिस रोज की तरह गश्त कर रही थी। युवकों ने पुलिस को देखकर अचानक भागने की कोशिश की और तालाब तरफ चले गए। जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।