शराब दुकान के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, महिलाओं समेत युवकों आगजनी की कोशिश कर की तोड़फोड़ !
शराब के खिलाफ लोगों का लगातार गुस्सा देखने को मिल रहा है। शराब के खिलाफ लोगों का फिर गुस्सा फूट पड़ा। जहां दुकान में आगजनी का प्रयास किया गया। साथ ही महिलाओं और युवाओं ने जमकर तोड़फोड़ कर दी। यहां तक की सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां मढ़देवरा शराब दुकान में आगजनी की कोशिश की गयी। इस दौरान सैल्समेन समेत अन्य किसी तरह जान बचाकर भागे। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक बकस्वाहा थाना अंतर्गत मढ़देवरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद कुछ महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने शराब दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। साथ ही दुकान में आग लगाने का प्रयास किया गया। हाथों में डंडे लेकर पहुंचे लोगों ने जमकर तोड़फोड़ करते हुए पत्थरबाजी भी की। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए।
शराब दुकान के सेल्समैन महेंद्र राय ने बताया की पहले दुकान के सामने दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई। इसके बाद महिलाएं और अन्य लोग दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। सेल्समैन का कहना है की पुलिस की मौजूदगी में भी आग लगाने का प्रयास किया गया।
ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसकी तस्वीरों में देखा जा सकता है की लोग किस तरह से तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर रहे हैं। थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
------बक्सवाहा से विनोद बिल्थरे सागर टीवी न्यूज़।------