Sagar - कभी सिर्फ तीन घंटे लगता था मेला, अब 50-60 गांवों के परिवार आते हैं, 3 दिन चलता है मेला

 


सागर शहर के रिमझिरिया स्थित गोवर्धन मंदिर के मेले में सोमवार को आस्था, उत्साह और उल्लास का अनूठा संगम नजर आया। करीब 250 साल पुरानी परंपरा वाला यह मेला अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सागर सहित 50 से 60 गांवों के परिवारों का बड़ा उत्सव बन गया है। मेले में कहीं बच्चे झूलों का आनंद लेते नजर आए तो कहीं युवा और महिलाएं दुकानों पर खरीदारी करते दिखाई दीं। खिलौने, घरेलू सामान, सजावटी वस्तुओं से लेकर मिठाई, चाट, पकवान और खान-पान की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। परिवारों ने बच्चों के लिए खिलौने खरीदे तो महिलाओं ने घरेलू और सजावटी सामान पसंद किए। तीन दशक पहले तक खुले गौचर मैदान में लगने वाला यह मेला महज तीन-चार घंटे में सिमट जाता था। तब मुख्य रूप से मौनिया और पशुपालक पुरुष दर्शन करने पहुंचते थे। वर्ष 1994 में ट्रस्ट के गठन के बाद सड़क, रोशनी और अन्य सुविधाएं विकसित हुईं। झूले-दुकानों ने मेले को नया स्वरूप दिया।

उपाध्यक्ष रूप सिंह यादव ने बताया कि वर्ष 1994 से मंदिर और मेले की व्यवस्था संभालने की शुरुआत ट्रस्ट ने की। ट्रस्ट का पंजीयन कराया गया और विकास कार्य शुरू हुए। पहले यहां गन्ने की दुकानें और कुछ अस्थायी इंतजाम ही होते थे। खुला मैदान होने के कारण अव्यवस्था और विवाद की स्थिति भी बन जाती थी। बाद में लाइट, आवागमन के लिए सड़क, झूले और दुकानों की व्यवस्थित व्यवस्था की गई। सुविधाएं बढ़ने के साथ महिलाओं और बच्चों की भागीदारी भी बढ़ती गई। पहले जहां मेला कुछ घंटों में सिमट जाता था। वहीं अब श्रद्धालुओं के लिए यह बड़ा पारिवारिक आयोजन बन गया है।


परमा के मौके पर यादव समाज के मौनिया विशेष रूप से यहां पहुंचते हैं। करीब 12 से 15 गांवों के मौनिया मंदिर परिसर में पारंपरिक रूप से राउंड लगाते हैं। इनके अलावा पथरिया, बाबूपुरा, सिरोंजा सहित आसपास के 50 से 60 गांवों के श्रद्धालु मेले में शामिल होते हैं। कई परिवार ऐसे हैं, जिनकी संतान प्राप्ति की मन्नत पूरी होने के बाद यहां मुंडन संस्कार कराने की परंपरा जुड़ जुड़ी है। इसी वजह से किसान और पशुपालक परिवारों की आस्था लगातार बढ़ी है। अमावस्या और परमा की तिथियों के कारण अलग-अलग दिनों में भी श्रद्धालुओं का आना जारी रहता है। यही वजह है कि अब यह मेला एक दिन के बजाय दो से तीन दिन तक चलने लगा है।


By - sagar tv news
10-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.