गाड़ी टकराने पर आपस में उलझे दो पक्ष, पुलिस के पहुंचने पर भी नहीं रुके, सामने आये वीडियो
गाड़ी टकराने की बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी होने लगी। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। मामला देवास जिले के बरोठा से सामने आया है। बताया जा रहा है की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन इसके बाद भी लोग मानने तैयार नहीं थे। पुलिस के सामने ही लोग एक दूसरे पर पत्थर बरसा रहे थे। हालांकि पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेने की बात सामने आई। टीम ने हालातों को काबू में लिया था। मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
मिली जानकारी के मुताबिक बरोठा में दो पक्षों के बीच गाड़ी टकराने को लेकर कहासुनी हो गयी। जहां कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए। विवाद बढ़ते-बढ़ते इतना बढ़ गया की दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। इसी दौरान बनाये गए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी की जा रही है। वहीं स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। किसी तरह हालात को नियंत्रित किया गया। मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी की बात भी सामने आई थी। पुलिस का कहना है की पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी भूमिका के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामले में एसडीओपी बबीता बामनिया ने जानकारी दी।-