Sagar -रात को शराब पीकर सोया युवक तो सुबह उठा ही नहीं, क्षेत्र में बवाल ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है, परिजनों के अनुसार, 34 वर्षीय अंकुश लोधी रात 11 बजे शराब पीकर सोया था। वह सुबह मृत अवस्था में मिला। हैरानी की बात यह है कि इसी पंचायत में पिछले दो महीनों के भीतर 3-4 संदिग्ध मौतें हो चुकी हैं। इससे गांव में जहरीली शराब से मौत होने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। हालांकि, पुलिस ने ग्रामीणों के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस ने शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला दिया है। मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है
इधर अंकुश लोधी की मौत के बाद से ही बवाल मचा हुआ है ग्रामीणों के द्वारा गौरझामर के पास सड़क पर चक्का जाम किया गया, बड़ी संख्या में ग्रामीण इस प्रदर्शन में शामिल हुए जिनका आक्रोश साफ दिखाई दे रहा था ग्रामीणों के द्वारा 4 मांगे पुलिस के सामने रखी गई थी जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय थाना प्रभारी पर गांव गांव में अवैध शराब बेचने वालों को संरक्षण देने के भी गंभीर आरोप लगाए, इसके अलावा पूरे क्षेत्र में नशे पर शिकंजा कसने की मांग की, जिन लोगों के द्वारा अवैध शराब बेची जा रही है उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग और जो अभी मृत हुए हैं उनका आर्थिक सहायता देने सहित अन्य तरह की मांग की गई
मामले में एसडीओपी अरुण कुमार उईके ने बताया जेतपुरा गांव में अंकुश लोधी नाम के युवक की अस्पताल में डेथ हो गई थी परिजनों के द्वारा शंका व्यक्त की गई थी की अमानक शराब पीने की वजह से डेथ हुई है इसके विरोध में की क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही है इसी को लेकर उन्होंने चक्का जाम किया हुआ था कि उन पर सख्त कार्रवाई की जाए.