Sagar- दूज पर मंडी में बंपर आवक, मक्का 3101 रु. में बिकी, जाने गेहूँ सोयाबीन के भाव | SAGAR TV NEWS

 

दिवाली का त्यौहार होने के बाद दूज के पर्व पर कृषि मंडी में बंपर आवक हुई है, बुधवार को व्यापारियों के द्वारा 11000 क्विंटल अनाज की डाक की गई है, दूज के पर्व पर 200 ट्राली अनाज मंडी पहुंचा था गल्ला व्यापारी संघ के सदस्यों के द्वारा अपनी-अपनी दुकानों पर इलेक्ट्रिक तौल कांटे और माता लक्ष्मी का पूजन किया गया, इस दौरान पल्लेदार और तुलाबटिये भी साथ रहे, दिवाली के बाद पहले दिन खुली मंडी में 11:00 से 2:00 तक व्यापारियों ने अनाज की डाक की सभी व्यापारियों ने मिलकर एक-एक ट्राली आधी आधी ट्राली माल लेकर दोज का मुहूर्त किया


सागर मंडी में चना 7601 और मसूर 8000 रुपए क्विंटल तक बिकी

सागर मंडी में सबसे अधिक आवक मक्का की रही। मक्का के 6,938 क्विंटल की आवक हुई, जबकि सोयाबीन की 1,990 क्विंटल उपज मंडी पहुंची। चना और गेहूं की आवक भी अच्छी रही।

मंडी में जारी भाव के अनुसार उड़द का न्यूनतम भाव 4,205 और अधिकतम 7,905 रुपए प्रति क्विंटल रहा। गेहूं 2,650 से 3,905 रुपए, चना 6,305 से 7,601 रुपए और तिवड़ा 3,400 से 3,740 रुपए प्रति क्विंटल बिका। वहीं बटरी के भाव 3,750 से 4,610 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

मसूर के भाव में भी तेजी देखने को मिली। मंडी में मसूर का न्यूनतम भाव 4,001 और अधिकतम 8,000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मूंग 7,095 रुपए, सरसों 7,500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी। मक्का के भाव 2,305 से 3,101 रुपए और सोयाबीन के भाव 5,900 से 7,300 रुपए प्रति क्विंटल रहे।


मंडी में कुल 421 किसानो से 11,022 क्विंटल उपज डाक हुई। इसमें मक्का की हिस्सेदारी सबसे अधिक 6,938 क्विंटल रही। चना 692 क्विंटल और गेहूं 605 क्विंटल मंडी पहुंचा।


By - sagar tv news
11-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.