रामबाई के पति का सरेंडर,सुनिए गिरफ्तारी से पहले क्या बोले गोविंद सिंह || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS

 

 

बहुचर्चित देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में फरार चल रहे बसपा विधायक रामबाई के पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। उन्होंने भिंड जिले में एसटीएफ को अपनी गिरफ्तारी दी है, हालांकि एसटीएफ की तरफ से अभी इसमें कोई खुलकर बयान सामने नहीं आया है। इसको लेकर रविवार सुबह विधायक रामबाई और उनके पति दो वीडियो वायरल हुए जिसमें गोविंद सिंह को यह कहते हुए देखा गया कि वह भिंड में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहा है। वीडियो में गोविंद सिंह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह निर्दोष हैं और मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। दूसरे वीडियो में रामबाई ने अपने पति के सरेंडर करने की पुष्टि की है।मध्य प्रदेश पुलिस दमोह जिले के हटा के कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के मामले में गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए 50,000 के नकद इनाम की घोषणा की थी। वे पिछले 80 दिनों से फरार चल रहे थे।


By - SAGAR TV NEWS
28-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.