दिल्ली में अजय देवगन की पिटाई,वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई सच्चाई || STVN INDIA | SAGAR TV NEWS

 

 

सोशल मीडिया पर अफवाहों के भी वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। ऐसा ही कुछ हुआ सिंघम स्टार अजय देवगन के साथ, जब उनके नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जहां दावा किया जाने लगा कि अभिनेता की दिल्ली में एक पब के बाहर पिटाई हुई है। जब मामले ने तूल पकड़ लिया तो फिर खुद अजय देवगन को सफाई देनी पड़ी। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो दिल्ली के एक पब के बाहर का था, जहां दो पक्षो के बीच मारपीट होती दिख रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा अजय देवगन का बताया गया और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि दिल्ली में पब के बाहर अजय देवगन की पिटाई हुई है। वीडियो के वायरल होने पर अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ऐसा लगता है कि मेरे जैसा दिखने वाला कोई शख्स मुश्किल में पड़ गया है। मेरे पास इससे संबंधित कॉल आ रहे हैं। केवल स्पष्ट कर रहा हूं- मैंने कहीं भी यात्रा नहीं की है। मेरे किसी भी विवाद में होने की सभी खबरें निराधार हैं, होली मुबारक।


By - anuj goutam
31-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.