दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक मुकेश अंबानी रहते हैं नशों से दूर जीते हैं ऐसी लाइफ

 

जब भी दुनिया भर के अमीर व्यक्तियों की गिनती की जाती है तो उनमें मुकेश अंबानी का नाम भी शुमार होता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.12 बिलियन डॉलर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास 170 के करीब गाड़ियां हैं। मुकेश अंबानी निजी तौर पर बेहद नम्र और पारिवारिक इंसान हैं। उन्होंने संघर्ष के दिनों का गवाह बनकर सफलता की सीढ़ियां चढ़ी हैं। जमीन से जुड़े मुकेश अंबानी की आदतें भी बेहद सामान्य हैं।
उन्हें गुजराती खाना पसंद है इतनी संपत्ति के बावजूद मुकेश अंबानी साधारण जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। दुनिया भर होटलों का स्वाद चख चुके मुकेश अंबानी पूरी तरह शाकाहारी भोजन करते हैं। जैसे घर का सादा खाना, दाल - रोटी और चावल ही उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। ये भी कहा जाता है की उन्हें गुजराती और दक्षिण भारतीय पकवान अच्छे लगते हैं। साथ ही सभी प्रकार के नशे से भी अंबानी दूर रहते हैं।
मुकेश अंबानी के बारे में कहा जाता है कि उन्हें महंगी और लग्जरी गाड़ियों का शौक है। विंटेज और बूलेटप्रूफ गाड़ियां भी उनके घर की शोभा बढ़ाती है। जिनमें BMW 670Li , ऐस्टन मार्टिन रैपिड, रॉल्स रॉयस फैंटम, बेंटली कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर जैसी गाड़ियां हैं। साल 2021 में उनके काफिले में 3 नई गाड़ियां भी शामिल हुई। जिनमें रॉल्स रॉयस कलिनन, मासेराती लेवांटे एसयूवी और बेंटले बेंटायगा हैं।
मुकेश अंबानी अपनी दोस्ती और संबंधों के लिए भी जाने जाते हैं। जिनमें क्रिकेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से मुकेश अंबानी के अच्छे संबंध हैं। बच्चन परिवार, सचिन तेंदुलकर से मुकेश अंबानी के दोस्ताना संबंध हैं। कई रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र मिलता है कि मुकेश घर से रोज अपनी मां के पैर छूकर निकलते हैं। तो संडे को पूरा समय मुकेश फैमिली को देते हैं


By - Sagar Tv News
06-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.