77 की उम्र में युवाओं को फिटनेस में मात दे रहे तृप्त सिंह कई लोगो करते हैं फॉलो

 

कहा जाता है की अगर जवानी से लेकर बुढ़ापे में भी फिट और तंदरुस्त रहना है तो व्यायाम या कसरत बहुत जरुरी है। अब इनको ही देख लीजिये इनका नाम है तृप्त सिंह जिनकी उम्र 77 साल है। जी हाँ सही सुना आपने जब ये मेहनत करते हैं तो अच्छे खासे इन्हे देखते ही रह जाते हैं। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का से लेकर हर कोई इनका फैन है। चंडीगढ़ के नजदीक मोहाली के रहने वाले सरदार तृप्त सिंह अपनी इस उम्र में नौजवानों को पछाड़ने की ताकत रखते हैं। पंजाब के जालंधर में पले-बढ़ेतृप्त सिंह बचपन से ही शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने को लेकर जागरूक थे। पंजाबी खान-पान, दंड बैठक लगाना और हर दिन लंबी दूरी तक दौड़ना उनकी दिनचर्या में शामिल था। लेकिन परिस्थितियां उन्हें दिल्ली खींच लाईं और शादी के बाद उनका फिटनेस से दूर का वास्ता हो गया।
1999 में इनकी पत्नी का देहांत हो गया और इसके बाद उन्हें अपने बच्चों के साथ मोहाली (चंडीगढ़) में शिफ्ट होना पड़ा। इसी बीच, एक दिन एक रिश्तेदार ने तृप्त सिंह की बढ़ती तोंद को लेकर उनका मजाक उड़ा दिया। बस, वहीं से उन्होंने ठान लिया कि उन्हें अब शरीर को हमेशा फिट रखना है।

63 साल की उम्र में इन्होने दौड़ना शुरू किया। कई मैराथनों में भाग लिया। 60+ उम्र वर्ग की मैराथन में भाग न लेकर युवाओं की मैराथनों को चुना। इनमें बतौर विजेता तृप्त सिंह को 2 गोल्ड मेडल, एक सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया।

प्री वर्कआउट: दो केले, शकरकंद, पोस्ट वर्कआउट: सलाद, ओट्स, नट्स और अश्वगंधा- लंच: सलाद, रोटी, बीन्स सब्जी- शाम के टाइम: भुने हुए चने या मसालेदार चने और दिनभर में चार से पांच लीटर पानी
शरीर पतला होने के बावजूद पेट में चर्बी जमा हो गयी। तभी करीब 69 साल की उम्र में इस सीनियर सिटीजन ने जिम जाने की ठानी।
जिम में अपने दादाजी के उम्र के शख्स तृप्त सिंह को देख युवा हैरान थे। इन्हे लोगों ने मजाक में लेना शुरू किया। लेकिन जब एक दिन जिम में पुश अप्स लगाने का कॉम्पिटीशन हुआ। तो इसमें सबसे ज्यादा 584 पुश-अप्स लगाकर तृप्त सिंह ने सभी नौजवानों को चारों खाने चित कर दिया। बस जिम संचालक ने उनकी लाइफटाइम फीस माफ कर दी। और करीब 7 साल से तृप्त सिंह उसी जिम में जाते हैं

वो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की तरह ही वीगन डाइट अपनाते हैं। और युवाओं को मांस मछली से दूर रहने की सलाह देते हैं।
तृप्त सिंह हर उम्र के लोगों की पसंद बन गए हैं। इंस्टाग्राम पर 54 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भी तृप्त सिंह को फॉलो करते हैं। उन्होंने अपने अकाउंट से तृप्त सिंह का वीडियो भी शेयर किया है।


By - Sagar Tv News
07-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.