करीना कपूर के दूसरे बेटे की तस्वीर सामने आई, क्यूटनेस लूट लेगी दिल

 

करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी भी उसी तरह से चर्चा का विषय रही जैसे उनकी पहली प्रेग्नेंसी रही थी। करीना कपूर और सैफ अली खान का दूसरा बच्चा 21 फरवरी को पैदा हुआ था और लगभग सभी को लगा था कि तैमूर की तरह ही तैमूर के छोटे भाई की तस्वीर और नाम भी सैफ और करीना जगजाहिर कर देंगे, लेकिन शायद उन्हें पिछली बार तैमूर के नाम के साथ हुई कॉन्ट्रोवर्सी रास नहीं आई थी। तभी तो अब तक न ही तैमूर के छोटे भाई का नाम सामने आया है और न ही उसकी कोई तस्वीर।

पर लगता है नाना रणधीर कपूर से इंस्टाग्राम पोस्ट करने में थोड़ी जल्दी हो गई। दरअसल, रणधीर कपूर ने गलती से तैमूर के छोटे भाई की तस्वीर पोस्ट कर दी। हालांकि, वो कुछ सेकंड्स में ही डिलीट कर दी गई, लेकिन वो तस्वीर अब वायरल हो गई है और लोग ये ही मान रहे हैं कि तैमूर के छोटे भाई की झलक अब दिख गई है। दरअसल, जिस स्पीड से करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने फोटो अपलोड करने के बाद उसे डिलीट किया उससे तो यही लग रहा है। इतना ही नहीं, इस तस्वीर में तैमूर के बचपन की तस्वीर भी एड की गई है। देखिए, बाएं तरफ तैमूर हैं तो दाएं तरफ एक दूसरा छोटा बच्चा। इसीलिए शायद ये तस्वीर इतनी जल्दी वायरल हो गई।

नाना रणधीर कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबसे पहले करीना-सैफ के दूसरे बच्चे की तस्वीर पोस्ट कर दी। आपको बता दें कि रणधीर कपूर ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना के दूसरे बेटे के जन्म की बात बताई थी। हालांकि, ये तस्वीर पोस्ट करने के बाद ही तुरंत डिलीट कर दी गई, लेकिन तब तक ये फोटो वायरल हो चुकी थी।

जहां फैन्स इस तस्वीर को देखकर बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड थे वहीं अभी तक करीना और सैफ के दूसरे बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

 
 

By - Sagar Tv News
07-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.