तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के बिलकुल सरल टिप्स || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

वजन कम करने की बात जब आती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में डाइटिंग आती है। उसके बाद ही एक्सरसाइज की बात करते है। लेकिन शायद आप इस बात को नहीं जानते हैं कि अचानक से डाइटिंग करने से आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन फिर भी लोग अनहेल्दी वेट लॉस डाइट के पीछे भागते हैं। शरीर की चर्बी घटाने काफी मुश्किल होता है। ऐसा नहीं होता है कि खाते ही आपका वजन तेजी से घटने लगे। इसलिए जरुरी हैं कि आप कुछ सरल और हेल्दी तरीके अपनाएं।

शरीर की चर्बी कम करने के लिए जरुरी हैं कि आप वेट मैनेजमेंट का पूरा ध्यान रखें। इससे आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा। जानिए कुछ ऐसी ही टिप्स जिन्हें अपनाकर आप आसामी से वजन कम कर सकते हैं।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी के साथ करे। इसके बाद ही किसी अन्य चीज का सेवन करे। इससे आपको मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा। इसके साथ ही दिनभर अधिक मात्रा में पानी पिएं।

पानी के बाह सुबह-सुबह वजन कम करने के लिए लौकी का जूस, एलोवेरा, गिलोय और व्हीटग्रास का जूस पी सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

दिन का सबसे महत्वपूर्ण खाना ब्रेकफास्ट होता है। क्योंकि यह लंबे उपवास के बाद आता है। इसलिए ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजें शामिल करे तो पोषक तत्वों से भरपूर हो। इससे आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

खाने से आधे घंटे पहले पेट भर पानी पिएं। इससे अधिक भोजन करने का मन कम करेगा। इसके साथ ही खाना खाने के करीब आधा से एक घंटा बाद ही पानी पिएं।

ज्यादा ऑयली चीजें, बर्गर, पिज्जा, पनीर या फिर कैलोरी से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन न करे।

शुगर युक्त चीजों का सेवन कम से कम करें क्योंकि इसे वजन तेजी से बढ़ता है।

अधिक से अधिक फल और हरी सब्जियों का सेवन करे।

अपनी थाली में अधिक सब्जियां, सलाद रखें। इससे आपका शरीर हेल्दी रहेगा। साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहेगा।


दूध वाली चाय की जगह अदरक की चाय या ग्रीन टी पीने की आदत डालें। क्योंकि ग्रीन टी वजन कम करने में मदद करती है।


रोजाना लगभग आधा से एक घंटा तेजी से चले। इसे ब्रिक्स वॉक कहते हैं। इससे आपका वजन तेजी से कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आप चाहे तो योग की मदद ले सकते हैं।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो दिनबर जितना हो सके उतना पैदल चले। जैसे अगर आपके घर 4-5 मंजिल में हैं तो लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करे। इसके साथ ही आसपास की मार्केट या छोटे-मोटे काम के लिए वॉक ही करे।


By - SAGAR TV NEWS
08-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.